22 दिसंबर 2023 - 04:19
कोरोना ने फिर मचाया क़हर, सिंगापुर में एक हफ्ते में 965 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को हिदायत दी है कि लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। वहीं, लोगों को घर के अंदर भी मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

कोरोना एक बार फिर पलट आया है। COVID-19 JN.1 वेरिएंट के नए मामले ने दुनिया को फिर डराना शुरू कर दिया है। COVID-19 JN.1 वेरिएंट कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन सबवेरिएंट BA.2.86 का ही स्वरुप है।

सिंगापुर में कोरोना के नए मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की स्थिति और अधिक लोगों द्वारा मास्क नहीं पहनने के कारण COVID-19 मामलों में वृद्धि हुई है। इस महीने 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच सिंगापुर में कोरोना के 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

सिंगापुर में कोविड-19 के मामले में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह कोरोना के 763 नए मामले सामने आए थे। वहीं, अब मामले बढ़कर 965 हो चुके हैं। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को हिदायत दी है कि लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। वहीं, लोगों को घर के अंदर भी मास्क लगाने की सलाह दी गई है।